MP Result 2025 : मध्य प्रदेश बोर्ड से हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड एग्जाम में भाग लेने वाले 16.60 से अधिक स्टूडेंट्स एवं उनके माता-पिता के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश (MPBSE) की ओर से MP Board 10th 12th Result 2025 इसी सप्ताह में जारी होने का अनुमान है। एमपीबीएसई की ओर से रिजल्ट से संबंधित डेट एवं समय की औपचारिक घोषणा कभी भी नोटिफिकेशन जारी कर साझा की जा सकती है।
रिजल्ट जारी होने से पहले बोर्ड ने की ये अहम घोषणा
एमपी बोर्ड 10th 12th रिजल्ट 2025 जारी होने से पहले बोर्ड की ओर से अहम घोषणा की गई है। इस वर्ष से अब छात्रों के लिए सप्लीमेंट्री एग्जाम का आयोजन नहीं किया जायेगा। इसकी जगह पर बोर्ड की ओर से सभी विषयों की परीक्षा का आयोजन किया जायेगा। दोबारा बोर्ड एग्जाम जुलाई-अगस्त माह में संपन्न होगा।
यहाँ से देखे आधिकारिक नोटिफिकेशन लेटर
इस परीक्षा में फेल स्टूडेंट्स एवं वे छात्र-छात्राएं जो अपने रिजल्ट में सुधार करना चाहेंगे भाग ले सकेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग ने माध्यमिक शिक्षा मंडल विनियम 1965 में संशोधन किया है।
स्टूडेंट्स रिजल्ट कहां और कैसे कर सकेंगे चेक
एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2025 MPBSE के मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से किया जायेगा। इसके बाद नतीजों का डायरेक्ट लिंक mpresults.nic.in, mpbse.mponline.gov.in और mpbse.nic.in पर एक्टिव हो जायेगा। छात्र एवं उनके माता पिता इसमें से किसी भी साइट का उपयोग करके रिजल्ट की जांच कर सकेंगे। परिणाम चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को रोल नंबर दर्ज करना होगा।
रिजल्ट चेक करने की आसान टिप्स
- MP Board High School Inte Result 2025 चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
- वेअब आपको रोल नंबर दर्ज करके सबमिट करना होगा।
- इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही मार्कशीट की प्रति डाउनलोड कर सकेंगे।